Connect with us

प्रदेश में जल्द ही अब यहां बनेगी 4 लेन सड़क, केंद्र ने दी स्वीकृति, सीएम ने जताया आभार…

उत्तराखंड

प्रदेश में जल्द ही अब यहां बनेगी 4 लेन सड़क, केंद्र ने दी स्वीकृति, सीएम ने जताया आभार…

उत्तराखंड आने वालों के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि देहरादून का सफर आसान होने वाला है।  प्रदेश में जल्द ही अब आशारोड़ी-झाझरा के बीच बनेगी 4 लेन सड़क बनने जा रही है। जिसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। केंद्र की सौगात पर सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। आइए जानते है इससे क्या फायदा होगा।

दून-दिल्ली राजमार्ग पर आशारोड़ी और दून-पांवटा साहिब राजमार्ग पर झाझरा के बीच 11 किमी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क वनक्षेत्र के बीच से होकर गुजरेगी।आशारोड़ी और झाझरा के बीच सड़क निर्माण में जितनी भूमि की जरूरत होगी, उसका 50 फीसद वनभूमि है। इस लिहाज से यहां पर सड़क निर्माण में वन भूमि हस्तांतरण की चुनौतियां भी होंगी। हालांकि, सड़क निर्माण के बाद दोनों राजमार्ग के यातायात को काफी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लिंक रोड देहरादून शहर के लिए एक बाईपास के रूप में कार्य करेगा जिससे देहरादून शहर में भीड़भाड़ और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

बताया जा रहा है कि यह पूरी सड़क नई बनेगी और इसकी जद में छह गांवों में स्थित 44.76 हेक्टेयर निजी व सरकारी भूमि आएगी। जो लोग दिल्ली की तरफ से सेलाकुई इंडस्टियल एरिया, पांवटा साहिब या दून की तरफ बल्लूपुर के पास तक आएंगे, उन्हें अनावश्यक रूप से शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। पांवटा साहिब से दून होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन भी दून में प्रवेश नहीं करेंगे। इससे शहर में अतिरिक्त वाहन दबाव नहीं पड़ेगा। प्रस्तावित सड़क आशारोड़ी में आरटीओ चेकपोस्ट के पास से शुरू होगी और वन समेत ग्रामीण आबादी क्षेत्र से होकर झाझरा में देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग पर मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  36 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री की मंजूरी…

राजमार्ग में जरूरत के मुताबिक पुल व फ्लाईओवर के निर्माण भी किए जाएंगे। ताकि जंक्शन वाले हिस्सों में दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लंबे समय से दून में लिंक रोड की बातें की जा रही हैं। ताकि जिन व्यक्तियों को शहर में प्रवेश नहीं करना है, वह बाहर से ही अपने गंतव्य तक जा सकें। हालांकि, अब तक लिंक सिर्फ फाइलों में आकार लेती रही। पहली दफा ऐसा हुआ है, जब लग रहा है कि लिंक का सपना साकार हो पाएगा। लिंक का पहला हिस्सा आशारोड़ी से झाझरा के बीच बनाया जाएगा। भविष्य में नंदा की चौकी से मसूरी के लिए बाईपास रोड का निर्माण प्रस्तावित है। लिहाजा, लिंक रोड का यह भाग बेहद कारगर साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top