Connect with us

टिहरीः 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत…

उत्तराखंड

टिहरीः 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत…

Uttarakhand Accident: पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। टिहरी से फिर बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां देवप्रयाग में एक वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खाई में पत्थर गिरने की आवाज सुन कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई…

मिली जानकारी के अनुसार हादसा घटना तड़के करीब तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है ट्रक देवप्रयाग से ऋषिकेश की तरफ जा रहा था, तभी बीच रास्ते में देवप्रयाग के पास गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी नीचे जाने के बाद पुलिस को एक डंपर दिखाई दिया. पुलिस डंपर सवार दो लोगों का रेस्क्यू किया और उन्हें खाई से निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…

बताया जा रहा है कि दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राकेश सिंह S/O उमेद सिंह उम्र करीब 34 वर्ष निवासी मंजकोट जनपद टिहरी और रविंद्र लाल S/O राकेश लाल उम्र करीब 26 वर्ष ग्राम मरगॉव पोस्ट रामपुर तहसील श्रीनगर जिला पौड़ी के रूप में हुई है। वहीं हादसे कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है। हालांकी आशंका जताई जा रही थी कि नींद की झपकी आना या तेज रफ्तार के कारण हादसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल के कार्यकाल पर पीएम मोदी ने दी धामी सरकार को बधाई…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top