Connect with us

उत्तराखंडः इनकम टेक्स की बड़ी कार्रवाई, बीड़ी कारोबारी के घर की छापेमारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः इनकम टेक्स की बड़ी कार्रवाई, बीड़ी कारोबारी के घर की छापेमारी…

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। यहां हरिद्वार में इनकम टेक्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि टीम ने यहां एक बीड़ी कारोबारी के घर पर छापेमारी की है। टीम ने कारोबारी के घर से तमाम दस्तावेज कब्जे में ले लिए। टीम की ओर से दस्तावेजों की जांच की जा रही है।  अभी भी छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई से हड़कंप हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने एक बीड़ी कारोबारी के घर तड़के छापा मारा है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्मेंट की टीम मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित वसंत विहार कॉलोनी में एक बीड़ी कारोबारी के घर पहुंच गई थी। इस दौरान टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी थी। उस दौरान घर के सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। डोरबेल सुनकर भीतर से दरवाजा खोला तो बाहर पुलिस और इनकम टैक्स की टीम को देख सभी हैरान रह गए। क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

बताया जा रहा है कि विभाग को यहां पर व्यापक पैमाने में इनकम टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी। उसी शिकायत पर टीम ने तड़के ही घर पर कार्रवाई की गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इनकम टैक्स में बड़ी धांधली भी उजागर हो सकती है। हालांकि खबर लिखे जाने तक टीम ने कारोबारी के घर पर डेरा जमाया हुआ था। टीम आयकर से जुड़े दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण…

 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top