Connect with us

उत्तराखंडः चलती स्कूटी में लगी अचानक भीषण आग, सवार युवती की जलकर मौके पर मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः चलती स्कूटी में लगी अचानक भीषण आग, सवार युवती की जलकर मौके पर मौत…

टिहरी में सोमवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। सुबह से जिले में तीन बड़े हादसे हो गए है। अभी-अभी दर्दनाक हादसे की खबर धनोल्टी के पास से आ रही है। यहां एक चलती स्कूटी देखते ही देखते आग का गोला बन गई। जिससे मौके पर ही जलकर युवती की मौत हो गई। जलने के कारण युवती की पहचान नहीं हो पा रही है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी पैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश…

मिली जानकारी के अनुसार हादसा टिहरी जिले के धनौल्टी क्षेत्र में नगुन-भवान- सुवाखोली राज्य राजमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां थत्यूड़ क्षेत्र में भवान के पास दांगला नामे तोक में अचानक स्कूटी में आग लग गई। राहगिरों ने आग बुझाने का प्रयास किया साथ ही पुलिस को हादसे की सूचना दी। स्कूटी में लगी आग इतनी तेजी से फैली की, उस पर बैठी युवती को बचने का मौका तक नहीं मिला वहीं सूचना पर पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवती की जलकर मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

बताया जा रहा है कि जहां पर स्कूटी में आग लगी वहां पर कोई बस्ती नहीं है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाली युवती की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस स्कूटी में आग लगने का कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है, ताकि सच्चाई का पता लग सके। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कूटी भी पूरी तरह से जल चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top