Connect with us

टिहरी झील में मिला 10वीं के छात्र का शव, नौ दिन से घर से था लापता…

उत्तराखंड

टिहरी झील में मिला 10वीं के छात्र का शव, नौ दिन से घर से था लापता…

टिहरी में जहां एक और त्योहारों की धूम रहीं वहीं त्योहारों के बीच एक परिवार की खुशियों में उस वक्त ग्रहण लग गया जब उन्हें अपने बेटे का शव मिलने की सूचना मिली। मामला टिहरी झील और सुमन कॉलोनी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि मृतक 10वीं का छात्र था जो बीते नौ दिन से लापता था। परिजन बेटे को ढूंढ रहे थे। वहीं पुलिस मामले में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस को टिहरी झील से एक शव मिला है। शव की पहचान आदित्य नेगी (16) पुत्र विजयराज सिंह नेगी सुमन काॅलोनी निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य कार्मल स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। और बीते पांच नवंबर को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी ढूढ़खोज की लेकिन पता नहीं चल पाया। अगले दिन उसके पिता की ओर से थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस तबसे उसकी तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…

बताया जा रहा है कि लिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो छात्र की लोकेशन पुरानी टिहरी रोड जाख की गांव की ओर जाते हुए मिली। तब से पुलिस झील के आसपास सर्च ऑपरेशन चला रही थी।  दो दिन पहले छात्र की किताबें झील किनारे से बरामद हुई थी। सोमवार को पुलिस ने झील में सर्च ऑपरेशन चलाया। सामान से कुछ दूरी पर झील में छात्र का शव मिला। उसके पास से कोई सुसाइट नोट नहीं बरामद हुआ।बताया जा रहा है कि मृतक छात्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता ठेकेदारी करते हैं। बेटे की मौत से परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top