Connect with us

उत्तराखंड में दीपावली का दिन हादसों का दिन, हुए 142 सड़क हादसे…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में दीपावली का दिन हादसों का दिन, हुए 142 सड़क हादसे…

उत्तराखंड में दीपावली का दिन हादसों का दिन रहा। प्रदेश में जहां त्योहार की खुशियां थी तो वहीं  कई हादसे हो रहे थे जो त्योंहार की खुशियां मातम में बदल रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रदेश में दिवाली के दिन 142 सड़क हादसे हुए तो वहीं 82 अग्निकांड हुए। जिसमें 46 आग लगने की  घटनाएं पटाखों के कारण हुई। चरागों के इस त्योहार पर कई परिवारों के चिराग बुझ गए। वहां कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य भर में जहां एक तरफ आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिला वहीं सड़क हादसे हुए। राज्य भर में सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। दिन भर विभिन्न घटनाओं के लिए पुलिस विभाग और दूसरे विभागों के कॉल सेंटर में इस तरह की सूचनाओं मिलती रही। बताया जा रहा है कि दीपावली पर करीब 142 घटनाएं हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…

वहीं दीपावली पर इन घटनाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग से लेकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात रहीं। बताया जा रहा है कि आग लगने की सबसे बड़ी घटना हल्द्वानी में रिकॉर्ड की गई है। यहां एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई तो वहीं अकेले देहरादून में 19 आग लगने की घटनाए हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…

ये तो गनिमत रही कि प्रशासन पहले से मुस्तैद था। इन घटनाओं से निपटने के लिए प्रदेश भर में पहले ही कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए थे। जिससे उपचार मिला सका। प्रशासन ने भली प्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top