Connect with us

राज्य कर्मियों को जल्द मिलने वाली है बोनस की सौगात, जानें अपडेट…

उत्तराखंड

राज्य कर्मियों को जल्द मिलने वाली है बोनस की सौगात, जानें अपडेट…

उत्तराखंड के कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि जल्द ही राज्य कर्मियों को बोनस की सौगात मिलने वाली है। वित्त विभाग ने दिवाली बोनस और चार फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भेज दी है। आइए जानते है मंहगाई भत्ते और बोनस का क्या है अपडेट

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिवाली पर्व आने वाला हैं। ऐसे में कर्मियों को बोनस का इंतजार है। इस बीच खबर आ रही है कि वित्त विभाग ने संबंधित फाइल सीएम के मंजूरी को भेज दी है। बताया जा रहा है कि अपर मुख्य सचिव वित्त आनंदबर्धन ने फाइल भेजे जाने की पुष्टि की है। राज्य सरकार 4800 ग्रेड-पे तक कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में 7000 रुपये देती है। लगभग 1.35 लाख कर्मचारी इस दायरे में आएंगे। माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर सरकार कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

वहीं प्रदेश के ढाई लाख से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी निकायों के कार्मिकों व पेंशनर के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की जानी है। इसके बाद महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि डीए में थोड़ा समय लगने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  30 जून को लगेगी डाक अदालत, 29 जून तक भेजें शिकायतें…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top