Connect with us

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने रामनगर में किया कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण

उत्तराखंड

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने रामनगर में किया कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण

रामनगरः राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने उत्तराखंड की महिलाओं के लिए आइकन बन चुकी एसिड अटैक सर्वाइवर कविता बिष्ट के कालूसिद्ध, गोगरा स्थित कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण किया।

वहां व्यवसायिक हुनर प्राप्त कर आत्मनिर्भर हो रही महिलाओं से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी। दिव्यांगों को हुनरमंद बनाने के उनके कार्य की सराहना करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को दी जा रही सिलाई प्रशिक्षण, मोमबत्ती प्रशिक्षण, बैग प्रशिक्षण, गोबर से बनाए जा रहे उत्पादों को देखा।

उन्होंने प्रशिक्षण दे रही महिलाओं से भी जानकारी पूछी। महिलाएं व्यवसायिक प्रशिक्षण के बाद आत्मनिर्भर हो रही थी। आस-पास के क्षेत्रों में उनके उत्पादों को बाजार भी आसानी से मिल जाता है। एसिड अटैक सर्वाइवर ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनका उद्देश्य है। लगातार वह इसके लिए कार्य कर रही है। मौके पर उन्होंने इस दौरान आ रही दिक्कतों को भी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि कविता आज पूरे देश की महिलाओं के लिए रोल माडल है। उन्होंने कहा कि कविता ने विषम परिस्थितियों के बावजूद आज अपने को स्थापित किया। सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनको हरसंभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो वह संपर्क करें उसका समाधान किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त करने के लिए जो भी करना होगा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज महिलाएं लगातार आर्थिक रुप से मजबूत हो रही है। पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल में महिलाएं सरकार के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ गौरव पंत सहित कई महिलाएं मौजूद थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top