Connect with us

बाबा केदारनाथ के दर्शन कर अभिभूत हुए उप राष्ट्रपति

उत्तराखंड

बाबा केदारनाथ के दर्शन कर अभिभूत हुए उप राष्ट्रपति

रुद्रप्रयाग : उप राष्ट्रपति, भारत सरकार जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को बाबा केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा के दर्शन किए। उप राष्ट्रपति ने बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर की देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उनके साथ रहे। राज्यपाल ने उन्हें केदार पुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।

केदारनाथ भ्रमण पर पहुचें उप राष्ट्रपति, भारत सरकार जगदीप धनखड़ करीब 9ः15 बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से वीआईपी हैलीपैड़ पर पहुचें। यहाँ राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पुष्प भेंट कर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

मंदिर के समीप केदार सभा, मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रूद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। साथ ही बाबा केदारनाथ का वस्त्र बाघंबर ओढ़ा कर उनका सम्मान किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर सपत्नी डाॅ. सुदेश धनखड़ बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक व जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश के उत्थान एवं जन कल्याण की कामना की। करीब 30 मिनट की पूजा अर्चना कर उन्होंने बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…

इसके बाद राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह ने उन्हें केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा केदारनाथ धाम में अपार शांति का अनुभव हो रहा है। यहां के व्यंगम दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा धाम में कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

यह भी पढ़ें 👉  रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…

इस अवसर पर आईजी नीलेश आनंद भरणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, सीओ विमल रावत, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी, एसएचओ केदारनाथ मंजुल रावत, मुख्य पुजारी शिवलिंग समेत अन्य तीर्थ पुरोहित, अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top