Connect with us

देहरादून और ऋषिकेश में इनकम टैक्स की टीम ने की इन ठिकानों पर छापेमारी…

उत्तराखंड

देहरादून और ऋषिकेश में इनकम टैक्स की टीम ने की इन ठिकानों पर छापेमारी…

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून और ऋषिकेश में आयकर विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां इनकम टैक्स की टीम ने वित्तीय गड़बड़ी और टैक्स चोरी के मामले में  तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी की है। आयकर विभाग ने कई दस्तावेज इन ठिकानों से बरामद किए हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद अन्य बिल्डरों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर के निर्देश पर देहरादून में तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। टीम ने देहरादून में एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के पाम सिटी स्थित दफ्तर और एक टीम राजपुर रोड पर स्टोन फील्ड के दफ्तर में कार्रवाई की है।  साथ ही संचालकों के घरों में भी छापेमारी की गई। इनमें से एसएस कंस्ट्रक्शन के ऋषिकेश स्थित दफ्तर में भी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा…

बताया जा रहा है कि एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के संचालकों द्वारा करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी करने की बात कही जा रही है। टीम ने सभी बिल्डरों के ऑफिस और घरों से दस्तावेज खंगाले हैं।आयकर विभाग की टीम ने देर रात तक इनके ठिकानों पर मौजूद थी। ये कार्रवाई शनिवार यानि आज भी जारी रह सकती है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद अन्य बिल्डरों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top