Connect with us

प्रदेश में जल्द ही कृषि विभाग में होगी भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन…

उत्तराखंड

प्रदेश में जल्द ही कृषि विभाग में होगी भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन…

उत्तराखंड में अगर आप सरकारी नौकरी की चाह रखते है तो आपके लिए काम की खबर है। अब सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है।  प्रदेश में जल्द ही कृषि विभाग में अधिकारियों की पूर्ति के लिए परीक्षा होने वाली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तारीख का ऐलान कर दिया है। अभ्यर्थी पांच अक्टूबर से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

मिली जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी कर दी है। कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक के 34 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर कृषि निर्धारित है। आवेदन पत्र का प्रारूप आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in में भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही परीक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अब तक 445 कैम्पों का आयोजन, 3.54 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकार

बताया जा रहा है  कि इन पदों के लिए 26 नवंबर 2023 को लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। पात्र अभ्यर्थी पांच अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय सहायक-तृतीय, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, फोरमैन परिसंपत्ति, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुंशी, रीडर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी के खाली पदों के लिए भी यह भर्ती परीक्षा हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top