Connect with us

उत्तराखंडः स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी, जानें टाइमिंग…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी, जानें टाइमिंग…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। जिसके तहत 1 अक्टूबर से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के संचालन का समय बदल जाएगा। तो वहीं स्कूल सुबह 9:30 बजे से खुलेंगे और छुट्टी दोपहर बाद 3:30 बजे होगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकारी स्कूलों में एक अक्टूबर से सुबह जल्दी स्कूल पहुंचने के बजाय अब स्टूडेंट्स को सुबह 9:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर साढ़े तीन बजे तक छुट्टी कर दी जाएगी। समय में यह बदलाव मौसम के लिहाज़ से किया गया है। शीतकालीन समय सारिणी के मुताबिक अगले छह महीनों के लिए स्कूलों का टाइम बदलने के आदेश जारी कर दिए गए है। आदेश में लिखा है कि सर्दियों में 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दिन के 3:30 बजे तक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम

बता दें कि अभी विद्यालयों का संचालन ग्रीष्मकालीन समयसारिणी के हिसाब से हो रहा है। जिसके तहत स्कूलों के खुलने का समय प्रात: आठ बजे और बंद होने का समय एक बजे निर्धारित है। 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल वर्तमान के हिसाब से ही चलेंगे। 1 अक्टूबर से समय बदल जाएगा।  ग्रीष्मकाल में 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक विद्यालयों का संचालन सुबह 8 बजे से लेकर दिन के 1 बजे तक हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top