Connect with us

गढ़वाल विवि से जुड़े कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें पंजीकरण…

उत्तराखंड

गढ़वाल विवि से जुड़े कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें पंजीकरण…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गढ़वाल विवि से जुड़े कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिलों के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का परिणाम आने के बाद गढ़वाल केंद्रीय विवि ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण शुरू कर दिए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी CUET-UG रिजल्ट ने स्टूडेंट्स को जितनी राहत दी है, उससे ज्यादा सवाल खड़े किए हैं। वैसे यह अच्छी बात है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार CUET परीक्षाएं ज्यादा व्यवस्थित ढंग से ली गईं और रिजल्ट भी समय पर घोषित कर दिया गया। अब विवि में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन छात्रों ने सीयूईटी में गढ़वाल विवि का विकल्प चुना था, वह विवि के श्रीनगर, टिहरी और पौड़ी परिसर के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…

ऐसे करें पंजीकरण

  •  वेबसाइट https://hnbgucuet.samarth.edu.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
  • पहले पंजीकरण में छात्रों को अपने सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करना होगा।
  • रिजल्ट जारी होने के 10 दिन के भीतर ही पंजीकरण होंगे।
  • विवि के स्तर से तीनों परिसरों की मेरिट जारी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

वहीं बताया जा रहा है कि डीएवी पीजी कॉलेज में भी सोमवार से नए सत्र के दाखिलों के लिए सीयूईटी स्कोर के आधार पर पंजीकरण शुरू होने जा रहे हैं। एसजीआरआर, डीबीएस और एमकेपी कॉलेज में दाखिलों पर अभी संशय बना हुआ है। सभी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top