Connect with us

भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने से नैनीताल जिले में 11 मार्ग बंद, देखें…

उत्तराखंड

भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने से नैनीताल जिले में 11 मार्ग बंद, देखें…

उत्तराखंड में  बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन और चट्टानें टूटने की खबरें आई हैं जिससे कई मार्ग बंद हो गए हैं। इस बीच चमोली ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में छिनका के पास पहाड़ी से मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था जिसे  शनिवार सुबह 10 बजे के बाद खोल दिया गया हैं। वहीं नैनीताल जिले में 11 मार्ग बंद है। जिसकी सूची जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देर रात को हुई बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे फिर बंद हो गया है ,एनएच कंपनी मार्ग खोलने में जुटी हुई थी। जिसे कड़ी मश्क्कत के बाद खोल दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हल्द्वानी- नैनीताल में 11 रास्ते बंद हैं। जिनको सरकारी मशीनरी खोलने का काम कर रही है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में नैनीताल स्नोव्यू इलाके में सबसे ज्यादा 33 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है जबकि नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य से नीचे है।

यह भी पढ़ें 👉  होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री

दूसरी ओर उत्तराखंड पुलिस ने अपील की है कि बरसात के सीजन के चलते वर्तमान में पहाड़ी सड़क मार्गों पर लैंडस्लाइड/भूस्खलन की घटनाएं निरन्तर हो रही है। जगह -जगह रोड पर मलवा एवं पत्थर/बोल्डर आ जाते हैं, कभी-कभी भू-धसाव की घटनाएं भी हो रही है। इन परिस्थितियों में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने की सम्भावना अधिक हो जाती है। ऐसे में बरसात पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय सावधानी पूर्वक चलें,अनावश्यक सफर से बचें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top