Connect with us

एक जुलाई से होने जा रहे हैं कई बदलाव, पढ़ें क्या होगा आप पर असर…

उत्तराखंड

एक जुलाई से होने जा रहे हैं कई बदलाव, पढ़ें क्या होगा आप पर असर…

New Rules: जून का महीना खत्म हो रहा है। कल से जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। एक जुलाई से भी कई बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर सीएनजी-पीएनजी की कीमतें भी शामिल हैं। इन बदलावों का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं 1 जुलाई से कौन से बदलाव होने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। एलपीजी गैस की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं। बीते मई और अप्रैल में पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। हालांकि 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था। वहीं 1 जून को एलपीजी गैस सिलेंडर बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के रेट बदले थे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी बांध विस्थापित परिवार को 15 साल बाद मिला अपना हक…

वहीं बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2023 निश्चित की गई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द 31 जुलाई से पहले अपने इनकम टैक्स रिटर्न को दाखिल कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। ऐसे में आपको पेनल्टी भरनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

क्रेडिट कार्ड के नियम

विदेश में क्रेडिट कार्ड के जरिए किए जाने वाले खर्च पर एक जुलाई, 2023 से टीसीएस शुल्क लगाने का प्रावधान लागू हो सकता है। इसके तहत, खर्च 7 लाख रुपये से अधिक होने पर 20 फीसदी टीसीएस का भुगतान करना पड़ेगा। हालांकि, शिक्षा एवं चिकित्सा से संबंधित खर्च होने पर यह शुल्क घटकर 5 फीसदी हो जाएगा। वहीं, विदेश में शिक्षा के लिए कर्ज लेने वाले करदाताओं को पर 7 लाख से अधिक राशि पर 0.5 फीसदी टीसीएस शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

CNG-PNG की कीमतें

रसोई गैस की कीमतों के साथ ही महीने की पहली तारीख यानी 1 जुलाई को CNG और PNG की कीमतों में भी चेंज देखने को मिल सकता है. दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) हर महीने के पहले दिन कीमतों में संशोधन कर नए दाम जारी करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

FD से भी अच्छी ब्याज

अब एक जुलाई 2023 से एक इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट में FD से भी अच्छी ब्याज मिलने वाला है.फिलहाल, इस पर 7.35 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है, जो 1 जुलाई से 8.05 फीसदी किया जा सकता है. हर छह महीने में बदलने वाली इस ब्याज दर में बदलाव की अगली तारीख पहली जुलाई है.

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top