Connect with us

वाईब्रेंट विलेज को लेकर सीएस ने दिए सभी जिलाधिकारियों को ये निर्देश…

उत्तराखंड

वाईब्रेंट विलेज को लेकर सीएस ने दिए सभी जिलाधिकारियों को ये निर्देश…

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों के साथ वाईब्रेंट विलेज योजना के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक लेते हुए कहा कि जिलाधिकारी वाईब्रेंट विलेज में जाकर देखें कि गांवों में किन-किन सेवाओं की सख्त आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…

मुख्य सचिव ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज के तहत क्षेत्र में अटल स्कूलों की शुरूआत की जाए। पर्यटन की दृष्टि से इन गांवों में और क्या-क्या गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं, इस दिशा में भी कार्य करें। उन्होंने वाईब्रेंट विलेज के लिए योजनाओं को प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि इन गांवों के लिए योजनाएं इस प्रकार से तैयार की जाएं कि स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  रोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…

प्रत्येक वाईब्रेंट विलेज में हेलीपैड तैयार किया जाए व इन गांवों में ब्रेकफास्ट टूरिज्म और साहसिक खेलों से जुड़ी योजनाओं को संचालित किया जाए। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, सचिव नितेश झा, सचिन कुर्वे, दीपेन्द्र कुमार चौधरी एवं  विजय कुमार यादव सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top