Connect with us

उत्तराखंडः इस स्कूल की प्रधानाचार्य सस्पेंड, बीईओ का वेतन रोकने के आदेश ,जानें कारण…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः इस स्कूल की प्रधानाचार्य सस्पेंड, बीईओ का वेतन रोकने के आदेश ,जानें कारण…

उत्तराखंड के पौड़ी से बड़ी खबर आ रही है। यहां शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि ग्राम बगड विकासखण्ड पोखडा में शिक्षक को निलंबित किया गया  है। साथ ही बीईओ का वेतन रोकने के आदेश दिए है। ये कार्रवाई जनहित में किये गये कार्य की अनदेखी, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही को देखते हुए की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज ने ग्राम बगड विकासखण्ड पोखडा में चौपाल लगाकर जनता की शिकायतों को सुना और शिकायतों का निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मी चौहान प्र० प्र०अ० रा०प्रा०वि० मयालगांव विकास खण्ड पोखडा पर लापरवाही बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही जांच पूरी होने तक उन्हें कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) पोखडा में संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…

वहीं कार्यक्रम की पूर्व सूचना होने के बावजूद भी चौपाल में न पहुंचने पर प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा विवेक रावत के वेतन रोकने के आदेश दिए गए। उन पर शासकीय कार्य में बाधा, जनहित में किये गये कार्य की अनदेखी, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर ये कार्रवाई की गई है।  वहीं चौपाल में क्षेत्र के पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, आशा कार्यकत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top