Connect with us

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी सटिक साबित, बारिश और आंधी ने कहर बरपाया कहर, तीन की मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी सटिक साबित, बारिश और आंधी ने कहर बरपाया कहर, तीन की मौत…

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी सटिक साबित हो गई है। देर रात आई बारिश और आंधी ने कहर बरपाया। इस दौरान जहां कई जगह पेड़ गिरने से लोगों की मौत हो गई तो वहीं आकाशिय बिजली गिरने से कई मवेशी भी मर गए। बारिश से जन-जीवन अवरुद्ध हो गया। कई मार्ग बाधित बताए जा रहे है। वहीं अगले दो दिन और ऐसा ही मौसम रह सकता है ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार में बीते देर शाम तेज आंधी-तूफान के चलते ज्वालापुर स्थित अंसारी मार्केट के निकट करीब 100 साल पुराना एक पीपल का पेड़ उखड़ कर मकान पर गिर गया। बारिश से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे कई लोग खड़े थे, जिसकी जद में आने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे के शव को करीब तीन घंटे बाद पेड़ को काटकर निकाला गया। वहीं घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है,वहीं पेड़ के नीचे खड़े करीब दर्जनभर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

वहीं आंधी तूफान के चलते हरिद्वार के चमगादर टापू क्षेत्र में भी पेड़ गिरने से हरिद्वार घूमने आए सोनीपत हरियाणा के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान  योगेश (42) पुत्र राम मेहर, निवासी ब्रह्मना, थाना गन्नौर, सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं हल्द्वानी हल्द्वानी के रामपुर रोड देवलचौड़ हाईवे पर कार पर पेड़ गिरने से हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल की दर्दनाक मौत हो गई।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकाल और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…

बताया जा रहा है कि देर रात आए तेज आंधी से कई पेड़ धराशायी हो गए और बिजली के पोल भी तार समेत टूटकर सड़क पर इधर-उधर गिरे हुए हैं। घटना के दौरान हाईवे पर कई घंटों तक जाम लग गया। उत्तरकाशी में आकाशिय बिजली गिरने से कई मवेशी उसकी चपेट में आ गए । उत्तरकाशी में महेंद्र सिंह की 19 बकरियों, हुकम सिंह की दो और नारायण सिंह की पांच बकरियों की जंगल में बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, मैदानी इलाकों में आज भी गर्मी से लोग बेहाल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top