Connect with us

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखंड

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, पढ़ें अपडेट…

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं-12वीं के बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि बोर्ड एग्जाम खत्म होने के बाद अब सबकों रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (CBSE 10th, 12th Result 2023) जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…

सीबीएसई अब 10वीं व 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन का काम शुरू करेगा। जिसके बाद फिर रिजल्ट की तैयारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी होगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in पर रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

ऐसे करें चेक

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं
यह भी पढ़ें 👉  ₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…

गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक हुई। इस साल 10वीं परीक्षा में 21,86,940 और 12वीं परीक्षा में 16,96,770 स्टूडेंट्स सहित कुल 38, 83,710 स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top