Connect with us

देहरादूनः 25 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत…

उत्तराखंड

देहरादूनः 25 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत…

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है।  देहरादून के थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एमटेक के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई है। युवक शराब के नशे में था और दिवार से टकरा गया। वहीं जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 24 फरवरी को युवक ने एक नया मोबाइल खरीदा था और उसके बाद शराब पी थी।  देर रात करीब एक बजे अनमोल गुरुंग द्वार के पास अपने दोस्तों को मोबाइल दिखाने आया था। वहां से  लौटते समय युवक की बाइक दिवार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि युवक के पीछे आ रहे दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  30 जून को लगेगी डाक अदालत, 29 जून तक भेजें शिकायतें…

युवक की पहचान अनमोल कुंडलियां (25 वर्ष, निवासी 81 बेल रोड क्लेमेंट टाउन) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top