Connect with us

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश…

उत्तराखंड

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश…

अपर मुख्य सचिव (ACS)  राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चम्पावत हेतु की गई 91 घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी जनहित में की गई घोषणाओं एवं विकास कार्यों को समयबद्धता से पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिला एवं सचिवालय स्तर पर जनहित की योजनाओं को पूरा करने के लिए औपचारिक प्रक्रियाओं को त्वरित पूरा करने के साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य से सम्बधित योजनाओं पर संवेदनशीलता से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 08 घोषणाओं में से 07 घोषणाओं का शासनादेश एक माह के भीतर जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Tardes con Margueritte | [EPUB, PDF, E-Book]

ACS  रतूड़ी ने वर्किंग प्लान को औपचारिकताओं में उलझाने के स्थान पर जनहित एवं राज्य हित को सर्वोपरि स्थान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासकीय औपचारिकताओं को जनहित में लचीला किया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि अधिकारी फाइलों पर आपत्तियां लगाने के स्थान पर अनौपचारिक तरीके से उनका त्वरित निराकरण करें साथ ही सरकारी कार्यों को परम्परागत तरीके से करने के स्थान पर प्रो-एक्टिव अप्रोच के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सचिवालय का प्रत्येक विभाग अपने सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करें।

यह भी पढ़ें 👉  By Any Other Name - [EPUB]

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय कार्यों में जनहित हेतु सरलीकरण का मार्ग अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। बैठक में चम्पावत जिला प्रशासन एवं सचिवालय के सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि चम्पावत विधानसभा क्षेत्र हेतु की गई घोषणाओं पर गम्भीरता से कार्य किया जा रहा है।  बैठक में सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, सचिव मुख्यमंत्री  एस एन पाण्डेय, अपर सचिव  विनीत कुमार,जगदीश प्रसाद काण्डपाल, पूजा गब्यार्ल, निदेशक संस्कृति  बीना भट्ट समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Daisy Town | eBook [PDF]
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top