Connect with us

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार, जोशीमठ आपदा के बीच बढ़ी चिंता…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार, जोशीमठ आपदा के बीच बढ़ी चिंता…

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले तीन दिन कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। बताया जा रहा है कि  तीन दिनों तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तो वहीं तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जोशीमठ आपदा के बीच बारिश- बर्फबारी की संभावना ने चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  मंगलवार को सुबह से प्रदेश में कई जगह बादल और कोहरा छाया है तो कहीं हल्की धूप खिली है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश -बर्फबारी हो सकती है। बुधवार और बृहस्पतिवार को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

बताया जा रहा है कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी होने की आशंका है। ऐसे में शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं जोशीमठ आपदा के बीच अगर पहाड़ों पर बारिश या बर्फबारी होती है तो रेस्क्यू में परेशानी आ सकती है। माना जा रहा है कि चमोली में तेज बारिश हुई तो रेस्क्यू कार्य अवरूद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top