Connect with us

सीएम धामी ने किए देहरादून के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने किए देहरादून के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित…

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार देर सायं दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए। उन्होंने घंटाघर के समीप स्थित रैन बसेरे व अन्य का औचक निरीक्षण भी किया और यहां रुके लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरो की स्थिति में और सुधार के साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेघरों के सर्दी से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों एवं नगर आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और ज़रूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपड़े उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की जयंती और सुशासन दिवस से इस काम को अभियान की तरह लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top