Connect with us

यूपीसीबी द्वारा 1724 उद्योगों की एनओसी रद्द, लाखों कर्मी हो सकते है बेरोजगार…

उत्तराखंड

यूपीसीबी द्वारा 1724 उद्योगों की एनओसी रद्द, लाखों कर्मी हो सकते है बेरोजगार…

Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) द्वारा 1724 उद्योगों की एनओसी रद्द कर दी गई है। जिसके आदेश जारी होने से हड़कंप मच गया है। तो वहीं लाखों कर्मियों को नौकरी जाने का खतरा सता रहा है। बोर्ड की कार्रवाई पर औद्योगिक संगठन ने हाईकोर्ट का रुख किया हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में 1700 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हड़बड़ाहट का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हाल ही में हाईकोर्ट की फटकार के बाद प्लास्टिक पैकेजिंग से जुड़े छोटे-बड़े 1724 उद्योगों की एनओसी रद्द करने का आदेश जारी किया था।

यह भी पढ़ें 👉  Ricettario di scrittura creativa | Libri ePub

बोर्ड की इस कार्रवाई से लाखों कामगारों के सिर पर बेरोजगारी की तलवार लटक गई है। इससे उद्योगों और कामगारों में हड़कंप की स्थिति थी। उद्योगपति और कामगार संगठन लगातार सरकार पर राहत के लिए दबाव बना रहे हैं तो वहीं हाईकोर्ट भी पहुंच गए है। दूसरी ओर सरकार ने एनओसी रद्द करने वाले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि को पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक को बोर्ड में सदस्य सचिव के तौर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Into the Drowning Deep | Digital Book

गौरतलब है कि मामला प्लास्टिक पैकेजिंग से जुड़े प्रोड्यूसर्स, ब्रांड ओनर और इंपोर्टर्स से जुड़ा है। इसके तहत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन एक्ट के तहत इन इकाइयों को न केवल केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है बल्कि ईपीआर यानी एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पांसिबिलिटी में एक्शन प्लान जमा करना भी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  Megszólít a Hold | Ingyenes olvasás mindenkinek

बताया जा रहा है कि राज्य में सैकड़ों औद्योगिक इकाइयों की तरफ से अब तक ईपीआर में एक्शन प्लान जमा नहीं किया गया है। ऐसे में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से यह कार्रवाई हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद की गई है, जिसमें 15 दिनों के भीतर औद्योगिक इकाइयों द्वारा रजिस्ट्रेशन या एक्शन प्लान नहीं देने की स्थिति में उन्हें बंद करने के लिए कहा गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top