Connect with us

एक्शन में टिहरी डीएम, यहां स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

एक्शन में टिहरी डीएम, यहां स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

Tehri News: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल के समीप निर्माणाधीन पार्किंग स्थल, बौराड़ी अस्पताल के आवासीय भवन के रास्ते के निर्माण कार्याें एवं जिला चिकित्सालय बौराड़ी का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। वहीं जिला चिकित्सालय बौराड़ी के विभिन्न कक्षों के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा स्वास्थ्य उपकरण, बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ ही रोगियों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिये गये। अस्पताल के बाहर कैंटीन में साफ-सफाई न पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित को चेतावनी देते हुए साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर सीएमएस जिला अस्पताल बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top