Connect with us

सीएम धामी अल्मोड़ा में युवाओं संग खेलते दौड़ते आए नजर, लोगों से लिया फीडबैक…

उत्तराखंड

सीएम धामी अल्मोड़ा में युवाओं संग खेलते दौड़ते आए नजर, लोगों से लिया फीडबैक…

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा में है। आज सुबह सीएम अल्मोड़ा में मार्निग वाॅक के दौरान स्थानीय लोगों विशेष रूप से युवाओं से मिले और उनसे सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक लिया। सुबह-सुबह सीएम स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन भी खेला। इस दौरान युवा साथियों और स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर हैं। प्रवास के दूसरे दिन आज सीएम मॉर्निंग वॉक पर निकले। यहां सीएम सर्किट हाउस से मॉर्निंग वॉक पर निकलकर हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने युवाओं के साथ बैडमिंटन भी खेला। इसके बाद स्टेडियम से जाने के दौरान रास्ते के स्थानीय लोगों युवाओं से बातचीत की ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा…

सीएम धामी ने युवाओ से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। सीएम ने कहा कि हम सभी मिलकर “खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट” में पूरी तन्मयता के साथ शामिल होकर खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें 👉  ₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top