Connect with us

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, स्कूली बस और ट्रक की भिडंत में तीन की मौत, 40 घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, स्कूली बस और ट्रक की भिडंत में तीन की मौत, 40 घायल…

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। जहां एक ओर चिल्ड्रेंस डे की धूम है। वहीं बड़े हादसे की खबर ऊधमसिंहनगर जिले से आ रही है। यहां चिल्ड्रेंस डे मनाने किच्छा से नानकमत्ता आए स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे से जहां मौके पर कोहराम मच गया। वहीं दो बच्चों और एक स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 40 बच्चे घायल बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  Barbagrís - Ebook

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वैद्य राम सुधी सिंह गर्ल्स स्कूल किच्छा की छात्राओं को स्कूल की ओर से चिल्ड्रेंस डे पर स्कूल बस से नानकमत्ता टूर पर लाया गया था। बताया जा रहा है कि बस में स्टाफ के साथ करीब 40 से अधिक छात्राएं थीं। शाम को वापासी के दौरान सितारगंज में स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा सितारगंज कोतवाली क्षेत्र एनएच 74 में हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क पर पलट गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे में मौके पर ही दो बच्चों और एक स्टाफ की मौत हो गई। बस से निकाल कर घायल बच्चों को लोगों ने अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया।  कई बच्चों के हाथ पैर टूट गए हैं। तो वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top