Connect with us

देहरादूनः स्कूली छात्रों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई गंभीर घायल…

उत्तराखंड

देहरादूनः स्कूली छात्रों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई गंभीर घायल…

Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की  देहरादून के विकासनगर से आ रही है। यहां शनिवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस और एक पिकअप वाहन मे भीषण भिड़त हो गई। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं करीब दो दर्जन बच्चे घायल बताए जा रहे है। तो वहीं यूटिलिटी चालक व बस चालक की हालात गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विकासनगर हरबर्टपुर देहरादून हाईवे पर आज सुबह लगभग 8:45 बजे एक बच्चों से भरी बस और रेता बजरी से भरा यूटिलिटी वाहन टकरा गए। बताया जा रहा कि लेहमन पुल के पास हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस में सवार लगभग 2 दर्जन छात्र घायल हुए हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व आशाराम वेदिक इंटर कॉलेज के छात्र सवार थे। घायल छात्रों को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है । इस घटना में यूटिलिटी चालक व बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top