Connect with us

उत्तराखंड बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, दो नेताओं को किया गया पार्टी से निष्कासित…

उत्तराखंड

उत्तराखंड बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, दो नेताओं को किया गया पार्टी से निष्कासित…

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी मर्डर केस से जहां राज्य में लोगों में गुस्सा है। वहीं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मामले में लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहे है। बीजेपी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उसके भाई अंकित आर्य को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अंकित आर्य बीजेपी सरकार में पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष थे। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता व पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी से निकाल दिया है। इससे पहले अंकित आर्य को उत्तराखंड OBC आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली सहमति, उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बताया जा रहा है कि अंकित की नियुक्ति इसी साल चुनाव आचार संहिता लगने से ठीक एक दिन पहले सात जनवरी को गई थी। लेकिन इस मामले में पुलकित आर्य की भूमिका सामने आने के बाद सरकार और संगठन पर कार्यवाही का दबाव बढ़ गया था। इसी क्रम में सरकार ने अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया है। इसी के साथ भाजपा ने भी अंकित आर्य और विनोद आर्य को पार्टी से निकाल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top