Connect with us

उत्तराखंड पुलिस के जवानों के लिए जरूरी खबर, अब ये किया तो होगी कार्रवाई…

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस के जवानों के लिए जरूरी खबर, अब ये किया तो होगी कार्रवाई…

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस के जवानों के लिए बड़ी खबर है। अब पुलिसकर्मियों के लिए नए नियम बनाएंगे। बताया जा रहा है कि अब पुलिस कर्मी मोबाइल हेड फोन या अन्य ब्लूटुथ डिवाइज ड्यूटी के दौरान यूज नहीं करेंगे। न ही गले में रंगीन गमछा लटकाएं नजर आएंगे। अब पुलिस विभाग ने इसे पुलिस वर्दी के नियमों का उल्लघंन मानते हुए इस पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस मुख्यालय से प्रदेश भर के पुलिस बल के लिए इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग में पुलिस कर्मियों द्वारा पहने जाने वाली वर्दी के विषय में विशेष नियमावली बनाई गई है। जिसके तहत पुलिसकर्मियों के रंगीन गमछे और ब्लूटूथ वाले ईयरफोन को नियमों के खिलाफ माना जाएगा।  पुलिसकर्मियों को सही ड्रेस की जानकारी देंने व इन आदेशों का पालन कराने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

बताया जा रहा है कि वर्तमान में कई शाखाओं और यूनिट में पहुंच रहे वर्दीधारी पुलिसकर्मी फील्ड सर्विस कैप पहनकर आ रहे हैं। जबकि, फील्डसर्विस कैप को 2017 में आउटडोर ड्यूटी के लिए मान्य किया गया था। लेकिन, अपनी निर्धारित ऑफिस वर्दी को भूलकर कार्मिक इसे पहनकर आ रहे हैं। यह नियमानुसार सही नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top