Connect with us

सीएम धामी चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे दिल्ली, ये है कार्यक्रम…

उत्तराखंड

सीएम धामी चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे दिल्ली, ये है कार्यक्रम…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने से मची सियासी हलचल के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक दिल्ली पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी  शुक्रवार देर शाम चार दिनी दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे है। सीएम का ये दौरा कई मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए बताते है क्या है सीएम का दिल्ली कार्यक्रम..

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी नई दिल्ली में शनिवार को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। राष्ट्रपति भवन के कल्चर सेंटर में यह बैठक होगी। इसके बाद रविवार को सीएम सुबह 9.30 बजे नीति आयोग की शासी परिषद की सातवीं बैठक में सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…

बताया जा रहा है कि नीति आयोग की बैठक में सीएम धामी उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों के लिए पृथक नीति निर्धारण के विषय को प्रमुखता से उठाएंगे। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री सोमवार को वह केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक करेंगे। जिसमें वह उत्तराखंड के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर बात करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top