Connect with us

उत्तराखंड में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा मासूम, परिवार साथ आया था केदारनाथ, मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा मासूम, परिवार साथ आया था केदारनाथ, मौत…

रुद्रप्रयागः केदारनाथ दर्शन करने जा रहे है एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास एक पांच साल का मासूम कंडी से खाई में जा गिरा। हादसे में मासूम की मौत हो गई है। बच्चें की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। वहीं हादसे के बाद से मजदूर फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज ( रविवार) उस समय हुआ जब मासूम अपने परिवार के साथ केदारनाथ दर्शन को जा रहा था। गौरीकुंड से पूरा परिवार भीमबली तक घोड़े से गया। इसके बाद भीमबली से ये लोग पैदल जाने लगे। इस दौरान बीच रास्ते से मासूम को कंडी से भेजा गया, लेकिन लिनचोली के समीप बच्चा कंडी से 200 मीटर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…

बताया जा रहा है कि मृतक मासूम का नाम शिवा गुप्ता है। आगरा निवासी शिवा अपने माता, पिता और भाई के साथ केदारनाथ यात्रा पर आया हुआ था। लेकिन नियती को कुछ ओर ही मंजूर था। मासूम की रास्तें में मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से निकाल लिया है। साथ ही नेपाली मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तालाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…

उत्तराखंड में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा मासूम, परिवार साथ आया था केदारनाथ, मौत…

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top