Connect with us

उत्तराखंडः यहां भर्ती के लिए आवेदन का कल है आखिरी दिन, जल्द करें आवेदन…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः यहां भर्ती के लिए आवेदन का कल है आखिरी दिन, जल्द करें आवेदन…

देहरादूनः उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक के आठ पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदक 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को आयोग की नई वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक के आठ पदों के लिए यह भर्ती होगी। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 4, अनुसूचित जाति के 2 और अनूसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 पद खाली हैं।आवेदक 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के लिए केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं जो कि 10वीं साइंस से पास हों। और उनके पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय डिप्लोमा हो। यांत्रिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लेने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Luxuria : Epub Download

आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया है। इस भर्ती के लिए परीक्षा के बाद इंटरव्यू होगा। बताया जा रहा है कि मुख्य परीक्षा (लिखित व प्रायोगिक) में सफल घोषित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले ऑनलाइन आवदेन पत्र में किये गये दावों की पुष्टि के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंटआउट प्रति के साथ सभी जरूरी सर्टिफिकेट साथ लाने होंगे।

उत्तराखंडः यहां भर्ती के लिए आवेदन का कल है आखिरी दिन, जल्द करें आवेदन…

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top