Connect with us

उत्तराखंडः दो वाहनों की भीषण भिडंत, 18 लोग थे सवार, वाहन के उड़े परखच्चे…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः दो वाहनों की भीषण भिडंत, 18 लोग थे सवार, वाहन के उड़े परखच्चे…

हरिद्वार: उत्तराखडं में हादसों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। हरिद्वार से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर आ रही है। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को दो वाहनों की भीषण भिडंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन में कैदी थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे चल रहा वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुड़की की ओर से आ रहे कैदियों से भरे दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि रुड़की जेल से 18 कैदियों को पेशी पर रोशनाबाद ले जाया जा रहा था। इस दौरान कैदी अलग-अलग दो वाहनों में सवार थे। आगे चल रहे एक वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक मार दी, जिससे पीछे चल रहा कैदियों का वाहन अगले वाहन से टकरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर में पीछे चल रहा वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन में सवार जेल कर्मियों के भी होश उड़ गए। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने दो अन्य वाहन बुलाकर कैदियों को सुरक्षित पेशी के लिए रोशनाबाद भेज दिया  है।

उत्तराखंडः दो वाहनों की भीषण भिडंत, 18 लोग थे सवार, वाहन के उड़े परखच्चे…

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top