Connect with us

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कुमांऊ में पुलिसकर्मियों के ट्रांसफ़र में लगे 6 शतक एक साथ…

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कुमांऊ में पुलिसकर्मियों के ट्रांसफ़र में लगे 6 शतक एक साथ…

हल्द्वानी : कुमाऊं में कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के बड़े पैमाने में तबादले हो गए हैं। DIG कुमाऊँ ने एक साथ 600 से ज्यादा दरोगा और पुलिस कांस्टेबल को इधर से उधर कर दिया है। इतने बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल से विभाग में हड़कंप मच गया है।

डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने 316 पुलिसकर्मियों का दुर्गम जबकि, 330 कर्मियों का सुगम में तबादला किया है। साथ ही उन्होंने आदेश जारी किये हैं कि सभी पुलिसकर्मी तुरंत अपनी-अपनी जगह पर पदभार ग्रहण करें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीआइजी ने सभी जिलों के एसएसपी को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि कांस्टेबल व हेड कांस्टेबलों को रिलीव कर नए कार्यक्षेत्रों को भेज दिया जाए। ट्रांसफर लिस्ट में 100 सब इंस्पेक्टर के अलावा 546 कांस्टेबल शामिल हैं, जिनका स्थानांतरण किया गया है। जिसमें 42 सब इंस्पेक्टरों को मैदानी जनपदों से पहाड़ भेजा गया है।

वहीं पर्वतीय जनपदों में तैनात 58 सब इंस्पेक्टर का तबादला मैदानी जिलों में किया गया है। मैदानी जनपद में तैनात 274 कांस्टेबल को पहाड़ी जनपदों में भेजा गया है जबकि, 272 कांस्टेबल को पहाड़ से मैदान ट्रांसफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

बताया जा रहा है कि डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने ये कार्रवाई की है। तबादला सूची में शामिल पुलिस कर्मियों को जल्द ही नए कार्यक्षेत्र में ज्वाइनिंग करनी होगी। जिन पुलिस कर्मियों को किसी तरह की परेशानी होगी तो वह डीआइजी से सीधे मुलाकात कर अपनी बात कह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…

बताया जा रहा है कि यह सभी पुलिसकर्मी ट्रांसफर की अपनी समय अवधि पूरी कर चुके थे। ऐसे में ट्रांसफर नीति के तहत सभी पुलिसकर्मियों का दोबारा ट्रांसफर किया गया है।इसके साथ ही स्थानांतरण सूची भी जारी कर दी गई है। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वह जल्द संबंधित जनपदों में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करें।

 

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कुमांऊ में पुलिसकर्मियों के ट्रांसफ़र में लगे 6 शतक एक साथ…

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top