Connect with us

हैवानियत की हदें पार: देवभूमि में नाबालिग से गैंगरेप की वारदात, गर्भवती होने से खुला राज…

उत्तराखंड

हैवानियत की हदें पार: देवभूमि में नाबालिग से गैंगरेप की वारदात, गर्भवती होने से खुला राज…

टिहरी: देवभूमि को शर्मसार करता मामला टिहरी से आया है। यहां लम्बगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। मामले का खुलासा लड़की के गर्भवती होने पर हुआ है। बताया जा रहा है कि नाबालिग बेटी के साथ तीन युवकों ने रेप किया है। सभी आरोपी रिश्ते में पीड़िता के चाचा लगते हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपियों में से दो नाबालिग बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  Desperate Measures : Download PDF

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता की मां ने लम्बगांव थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ तीन युवकों ने रेप किया है। सभी आरोपी रिश्ते में पीड़िता के चाचा लगते हैं। उनका  पीड़िता के घर आना-जाना था। पीड़िता भी उनके साथ रहती थी। तीन दिन पहले पीड़िता के पेट में तेज दर्ज हुआ था। इसके बाद पीड़िता की मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई तो पता चला कि बच्ची गर्भवती है। इसके बाद मां ने पीड़िता से इसके बारे में पूछा तो उसने पूरा सच बता दिया है।  पीड़िता ने तीनों आरोपियों पर कई बार उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  Cleopatra e Frankenstein | Leggere Online

वहीं मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में से दो आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया है, जबकि तीसरा आरोपी बालिग है, जो फरार बताया जा रहा है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पीड़िता ऋषिकेश के एक हॉस्पिटल में भर्ती है। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने 164 में बयान दर्ज कराए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top