Connect with us

राजनीति: लैंसडौन विधायक रावत का हरक पर तीखे तंज,डॉ को राजनीति का शियार बताया…

उत्तराखंड

राजनीति: लैंसडौन विधायक रावत का हरक पर तीखे तंज,डॉ को राजनीति का शियार बताया…

पौड़ी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को मिली हार के बाद अब हरक पर हमला तेज हो गया है। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में हरक सिंह रावत पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरक सिंह

पौड़ी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को मिली हार के बाद अब हरक पर हमला तेज हो गया है। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में हरक सिंह रावत पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत अब तक लहर के साथ चुनाव लड़े है। जिसमें उन्हें जीत भी मिली लेकिन मौजूदा विधानसभा चुनाव में विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ने के बाद हरक सिंह रावत की हकीकत सामने आ गई है। कि वह कितने बड़े नेता है।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का अग्निवीर कैडेट्स से संवाद, भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा…

उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत अपनी विश्वसनीयता को खो चुके हैं राजनीति में ईमानदारी, निष्ठा, चरित्र और समर्पण की भावना होनी चाहिए जोकि हरक सिंह रावत में नहीं है इसलिए अब जनता उनपर विश्वास नहीं करने वाली है इतना ही नहीं दिलीप सिंह रावत ने कहा कि हरक सिंह रावत खुद को शेर ए गढ़वाल बताते हैं जबकि वह शियार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

बता दें कि लैंसडाउन सीट पर बीजेपी उम्मीदवार दिलीप सिंह रावत ने जीत दर्ज की है। यह दिलीप सिंह रावत की लगातार तीसरी जीत रही है। उन्होंने बीजेपी के बागी विधायक हरक सिंह रावत की बहू और कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं  को 9 हज़ार 868 वोटों के अंतर से हराया है। अनुकृति गुसाईं की हार को हरक सिंह रावत की हार के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top