Connect with us

जनता दर्शन कार्यक्रम में 69 शिकायतें प्राप्त हुई, भू-माफियाओं पर कार्यवाही के निर्देश…

उत्तराखंड

जनता दर्शन कार्यक्रम में 69 शिकायतें प्राप्त हुई, भू-माफियाओं पर कार्यवाही के निर्देश…

देहरादून: जिलाधिकारी के निर्देशों अनुपालन में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 69 शिकायतें प्राप्त हुई।

आज विभिन्न प्रकृति की शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें भूमि कब्जा, अतिक्रमण, आपसी विवाद, सम्बन्धी,पेंशन, आर्थिक सहायता दिलाने, नगर निगम, शिक्षा, एमडीडीए आदि सम्बन्धित विभागों की शिकायत प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Kangaroo and Kangaroo | Free Reads

जनता दर्शन कार्यक्रम में आज उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि एवं उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। शिक्षा विभाग से वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा वर्ष 2018 में पेशन सशोधन शासनादेश का लाभ दिलाए जाने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  The Coven Tendency | Download PDF

मेरी गांव मेरी सड़क योजना अन्तर्गत तहसील चकराता जामुआ वित्तीय अनियमितता पर जिला विकास अधिकारी को कार्यवाही हेतु लिखा गया। बालावाला में भू-माफियाओं द्वारा पुश्तैनी भूमि खुर्दबुर्द करने की शिकायत पर एसडीएम सदर एवं पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Wolven - Zoek, lees, download

रानीपोखरी क्षेत्र में पैतृक भूमि पर फर्जी रजिस्ट्री बनाकर कब्जे का प्रयास की शिकयत पर एसडीएम ऋषिकेश को तत्काल निरीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिए। मातावाला बाग में अतिक्रमण की शिकायत पर नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसअवसर पर सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top