Connect with us

रुद्रप्रयाग : 01 नगर पालिका परिषद एवं 01 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 02 निर्दलीयों ने मारी बाजी

उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग : 01 नगर पालिका परिषद एवं 01 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 02 निर्दलीयों ने मारी बाजी

रुद्रप्रयाग: जनपद की नागर निकाय की मतगणना आज निर्धारित समय प्रातः 8 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार एवं निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात किए गए प्रेक्षक मुक्ता मिश्रा एवं युक्ता मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा तथा रिटर्निंग अधिकारियों एवं भारी सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित की गई।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रावत को 2031 मत मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन सेमवाल को 1662 मत प्राप्त हुए तथा कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भंडारी को 1401 मत प्राप्त हुआ तथा निर्दलीय प्रत्याशी अशोक चौधरी को 217 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार 369 मतों से संतोष रावत विजय रहे तथा नोटा को 08 मत पड़े तथा 150 मत खारिज/रद्द हुए। कुल 5469 मतों की गणना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली, रुद्रप्रयाग समेत पांच जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी…

नगर पंचायत तिलवाड़ा से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की प्रत्याशी विनीता देवी को 753 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी सीमा देवी को 691 मत प्राप्त हुए जो कि भाजपा प्रत्याशी 62 मतों से विजयी रही। नोटा को 13 मत डाले गए तथा रद्द/खारिज हुए मतों की संख्या 40 है। कुल 1497 मतों की गणना की गई।

नगर पंचायत अगस्त्यमुनि से अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद को 1022 मत प्राप्त हुए। भाजपा के प्रत्याशी सतीश प्रसाद को 1004 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी सुशील गोस्वामी को 456 मत प्राप्त हुए। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी 18 मतों से विजयी रहे। नोटा को 08 मत प्राप्त हुए। अवैध/खारिज मतों की संख्या 90 रही। कुल 2580 मतों की गणना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च किया नया 2025 एक्टिवा

नगर पंचायत गुप्तकाशी से अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वरी देवी को 575 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी को 471 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी स्मृति लता को 540 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वरी देवी 35 मतों से विजय रही। नोटा को 05 मत प्राप्त हुए। अवैध/रद्द मतों की संख्या 38 रही। कुल 1629 मतों की गणना की गई।

नगर पंचायत ऊखीमठ से अध्यक्ष पद हेतु निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा देवी को 646 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी कल्पेश्वरी देवी को 555 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी बबीता को 325 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी रीता पुष्पवान को 153 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा देवी 91 मतों से विजयी रही। नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। अवैध/रद्द मतों की संख्या 11 रही। 1696 मतों की गणना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर मतगणना ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों, कार्मिकों, पुलिस व सुरक्षा बलों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top